UP News : सर्दी के मौसम में चाय की मांग सबसे अधिक होती है। हर कोई एक कप गर्म चाय पीना पसंद करता है। उत्तर प्रदेश से सामने आई एक घटना चाय प्रेमियों को हैरान कर देगी। बागपत में एक शख्स को अपनी पत्नी से चाय मांगने की भारी कीमत चुकानी पड़ गई। सुबह चाय मांगने पर शख्स की पत्नी ने आंखों में कैंची घोंप दी। घटना बुधवार (27 दिसंबर) को सामने आई।

UP News : घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पीड़ित की पहचान अंकित के रूप में हुई है। वह बागपत के बड़ौली रोड पर मकान नंबर 6 में रहता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकित ने अपनी पत्नी से चाय मांगी थी। जिस पर वह नाराज हो गई और आंखों में कैंची घोंप दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को मेरठ के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

UP News : 3 साल पहले हुई थी शादी

अंकित की शादी करीब 3 साल पहले सूप गांव की रहने वाली महिला से हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे चीजें खराब होने लगी। पिछले डेढ़ साल से दंपति के बीच झगड़े होने लगे।

UP News : पत्नी ने आंखों में घोंप दिया चाकू

महिला ने पीड़ित पति की आंखों में कैंची से हमला कर दिया। जिसके बाद अंकित जमीन पर गिर पड़ा और काफी खून बहने लगा। शोर सुनकर उसकी भाभी मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। आरोपी महिला मौके से भाग गई। Also Read : NEWS : लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रमुख के बेटे के घर खालिस्तानी समर्थकों ने की फायरिंग

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें