शंखनाद INDIA/                                                                                                                                                                                    डिस्कवरी चैनल पर उत्तराखंड पर्यटन के विभिन्न आयाम और रोमांच का अनुभव कराते एपिसोड नजर आएगें। एक्सप्लोर उत्तराखंड नाम से नई डाॅक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएंगी।उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से डिस्कवरी चैनल ने ‘एक्सप्लोर उत्तराखंड’ हेल्थ एंड वेलनेस, एडवेचर टूरिज्म विषय पर नई डाॅक्यूमेंन्ट्री फिल्म तैयार की है। दर्शकेां को उत्तराखंड की सुंदरता के साथ ही रोमंाचित करने वाले दृश्य देखने का मौका मिलेगा। प्रीमियर के लिए तैयार होने वाली इस फिल्म में आध्यात्मिक योग स्थलों और रोमांच से भरे साहसिक खेलों को दिखाया गया है।

यह एपिसोड 20 फरवरी को डिस्कवरी एसडी, डिस्कवरी एचडी वल्र्ड, टीएलसी मे 7 बजे दिखाए जाएगे। योगा-वेलनेस पर डाॅक्यूमेन्ट्री फिल्म 21 फरवरी को शाम सात बजे प्रसारित होगी। इन दोनों फिल्मों का दोबारा प्रसारण इन्ही चैनलों पर 27-28 फरवरी को भी होगा। सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि हमारा प्रयास उत्तराखंड के रोमांच से देश-विदेश को रूबरू करना है। डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया की एमडी दक्षिण एशिया की मेघा टाटा बोली, यह फिल्म उत्तराखंड की जबरदस्त सुदरता को दर्शाती है।

फोटो साभार गूगल

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें