शंखनाद INDIA/                                                                                                                                                                                   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम पड़ाव करार दिया । उन्होंने कहाकि यह पुरानी बेड़ियो को तोड़ने के साथ ही विद्यार्थियों को उनका सामथ्र्य दिखाने की पूरी आजादी देती है।विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने इस विश्वविद्यालय मे जो व्यवस्थाएं विकसित की थीं, वह शिक्षा व्यवस्थाएं को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त करने और आधुनिक बनाने का माध्यम थी।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी पुरानी बेड़ियों को तोड़ने के साथ ही विद्यार्थियांे को अपना सामथ्र्य दिखाने की पूरी आजादी देती है। यह शिक्षा नीति आपको अलग-अलग विषयों को पढ़ने की आजादी देती है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में यह शिक्षा नीति अहम पड़ाव है । प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता, देश की बेटियों के आत्मविश्वास के बिना संभव नहीं है । नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पहली बार जेंडर इंक्लूसन फंड की भी व्यवस्था की है।

फोटो साभार गूगल

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें