शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है| कोरोना पर लगाम लगाने को लेकर सरकार की हर कोशिश विफल होती नजर आ रही है| आए दिन कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है| पिछले 24 घंटों में एक बार फिर डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं| पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 59 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं| साथ ही 257 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है| देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 4 लाख के पार हो चुकी है| जिसके बाद अब देश में कोरोना वायरस के कुल आंकड़े 1,18,46,652 हो गई है| जबकि कोरोना वायरस के कारण हुई मौतों की संख्या 1,60, 949 पहुंच गई है|

पिछले 5 दिनों में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1 लाख पार कर गई है, जो अबतक की सबसे तेज रफ्तार है| इसी हफ्ते की शुरूआत में देश में एक्टिव केस की संख्या 3 लाख के पार गई थी, जो अब सवा चार लाख तक पहुंच गई है| कोरोना का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है| यहां कोरोना के आंकड़े डराने वाले हैं| पिछले 254 घंटों में महाराष्ट्र में 35 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 111 लोगों की मौत हो चुकी है| वहीं दिल्ली, गुजरात और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिन्हें देखते हुए सरकार की तरफ से  कई पाबंदिया लगा दी जा चुकी है|

वहीं होली को लेकर भी केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं| सरकार ने सभी राज्यों को आदेश दिया है कि त्यौहारों को लेकर सख्ती बढ़ा दी जाए जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका  जा सके| सरकार की तरफ से होली पर सार्वजनिक जश्न मनाने पर रोक  लगाने का फैसला लिया गया है जिसके बाद सभी राज्यों ने सरकार के इस आदेश का पालन करते हुए होली के सार्वजनिक जश्न पर रोक लगा दी है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें