शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण पश्चिम बंगाल के  झारग्राम में होने वाली रैली में शामिल नहीं हो पाए जिसके बाद उन्होंने वर्चुअली रैली को संबोधित किया| रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि  भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा, ध्रुवीकरण की वजह से राज्य का विकास बर्बाद हो रहा है| अमित शाह ने कहा कि हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण वो रैली में शामिल  नहीं हो पाए| उन्होंने कहा कि एक समय था जब बंगाल भारत का लीडर था लेकिन अब बंगाल गुंडाराज में उलझा हुआ है| अब यहां हिंदुओँ को अपने त्यौहार मनाने के लिए कोर्ट का रूख करना पड़ता है| उन्होंने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य में विकास तहस-नहस कर दिया है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें