बागेश्वर। बागेश्वर जिले के दुगनाकुरी तहसील के औलियागांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हो गए। सभी को रात में ही 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा के अनुसार सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है और उन्हें जनरल वार्ड में रखा गया है।

बीमार दिनेश राम (50) ने बताया कि बुधवार को खेतों में काम करते समय उन्हें अपने भाई सुंदर राम के खेत में मशरूम दिखाई दिए। वे उन्हें तोड़कर घर लाए और रात के भोजन में सब्जी बनाकर खाई। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों—दिनेश राम, उनकी पत्नी हेमा देवी (40), अंजू देवी (28), आशू (11), खुशी (3) और गौरव (5)की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

जिले में जंगली मशरूम खाने से बीमार पड़ने की यह पहली घटना नहीं है। जुलाई माह में कुंवारी गांव में भी मशरूम खाने से एक महिला की मौत हो गई थी। बावजूद इसके लोग इन खतरनाक जंगली मशरूमों से सबक नहीं ले रहे हैं।

You missed