मशहूर अभिनेत्री और कांटा लगा गर्ल नाम से फेमस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शेफाली जरीवाला का बीती रात 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है। हालांकि अब तक मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।
नहीं रही कांटा लगा गर्ल shefali jariwala
shefali jariwala death की न्यूज सुनकर हर कोई हैरान है। मिली जानकारी के मुताबिक रात 27 और 28 जून के बीच अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ। जिसके बाद मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
शेफाली जरीवाला ने कांटा लगा गाने से लोगों के दिल में खास जगह बनाई थी। उनके इस गाने के आने के बाद उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से लोग जानते थे। अचानक उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान है। शेफाली ने 42 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से उनके फैन्स सदमे में हैं।