uttarakhand weather भारी बारिश

मौसम विभाग द्वारा राज्य के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने सभी से अपील की है सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। मानसून की बारिश प्रदेश में आफत बनकर बरस रही है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का तांडब देखने को मिल रहा है। चारधाम यात्रा पर मानसून का असर देखने को मिल रहा हैष कई स्थानों पर हाईवे पर मलबा आने से यात्रियों को रोका गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रशासन ने की लोगों से सर्तक रहने की अपील

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सीएम धामी ने भी मौसम विभाग की चेतावनी के बीच पोस्ट कर जानकारी दी है कि “कल आयोजित PCS परीक्षा के दृष्टिगत मैं विशेष रूप से परीक्षार्थियों से अपील करता हूं कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करें। आपकी सुरक्षा और परीक्षा दोनों हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। रा

CM ने स्थानीय प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और परीक्षा दोनों ही सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को भी बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए, स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने को कहा है।

You missed