शंखनाद INDIA /                                                                                                                                                                                           सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का ऋषिकेश के मुनीकीरेती में आगाज हो गया है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने योग महोत्सव का उद्घाटन किया। इस बार योग महोत्सव को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए ज्यादा विस्तार नहीं दिया गया है।  योग महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जीएमवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश। जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट के प्रबंधक ने बताया कि महोत्सव को कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन होगा। उन्होंने अधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाएं संभालने की अपील की।
कोरोना के कारण इस बार महोत्सव में विदेशी साधकों की शामिल होने की उम्मीद कम है देश से भी कम ही साधक इस महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे हैं। 7 मार्च को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी साधकों को योग की शिक्षा देंगी। महोत्सव के पहले दिन नवदीप जोशी और ऊषा माता साधकों को देंगे योग की शिक्षा देंगे।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद तथा गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में इस बार सीमित संख्या में ही योग साधक भाग लेंगे। विदेशी योग साधकों के लिए योग महोत्सव के सभी सेशन आॅनलाइन उपलब्ध होंगे। रविवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आशीष कुमार चौहान ने आयोजन स्थल गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसार्ट पहुंचकर योग महोत्सव की तैयारियों की अंतिम रूप दिया। ।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें