शंखनादINDIA /                                                                                                                                         उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने पश्चिम बंगाल के निवासियों को चारधाम यात्रा में आंमत्रित किया है। प्रदेश के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना काल के बाद पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत है। कोलकत्ता में 26 से 28 फरवरी तक टैªवल एंड टूरिज्म फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल नागालैंड, आसाम, मेघालय, अंडमान निकोबार के साथ ही उत्तराखंड ने भी प्रतिभाग किया।
फेयर में उक्त राज्यों के प्रमुख टैªवल एजेंट व टूर आॅपरेटर्स के साथ नेटवर्किंग की गई। उत्तराखंड पर्यटन विभाग देशभर में आयोजित होने वाले प्रमुख टैªवल मार्ट व सम्मेलनों मे प्रतिभाग कर रहा है। प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र के स्टेकहोल्डर्स के साथ इन आयोजनों में प्रतिभाग करता है। जिसमें वह दूसरे राज्यों की टैªक्स एजेंट एवं टूर आॅपरेटर के बीच अपने व्यवसाय का भरपूर प्रचार करते है। साथ ही उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन पर्यटन से भी रूबरू कराया।
आयोजन मे प्रदेश का प्रतिनिधित्व जनसंपर्क अधिकारी कमल किशोर जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के पर्यटकों के लिए एक मुफीद स्थल है यदि वे चारधाम यात्रा में बंगाल के पर्यटकों को आंमत्रित करने में सफल होते है। तो इससे  पर्यटन व्यवसायियों को रोजगार मिलेगा, होटल व्यवसाय पुनस्र्थापित हो सकेंगा।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें