शंखनाद INDIA/कुलदीप/ रुद्रप्रयाग -:  खबर रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ ब्लॉक से हैं जहाँ आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट की अध्यक्षता में मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया था। जहाँ सभी फरयादी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष से विधायक मनोज रावत के कार्यों को लेकर नाराजगी दिखाई।कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन नही किया जाता। कार्यकर्ताओं  का कहना है की संघठन को कार्यकर्ताओं की याद तभी आती है, जब चुनाव नजदीक होते है। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा की संघठन को चार साल बाद फिर से कार्यकर्ताओं की याद आई है, लेकिन कार्यकर्ता आज भी कांग्रेस के साथ खड़े हुए है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं की बात को सुनते हुए ईश्वर बिष्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का संघटन से नाराज होना जरूरी है, लेकिन अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एक जुट होना पड़ेगा और मजबूती के साथ आगे बढ़ना पड़ेगा।वही इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बसंती रावत ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा से सदैव विधायक कांग्रेस पार्टी द्वारा भेजा गया हैं और आगे भी जाता रहेगा। साथ ही उन्होंने का की सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होंना पड़ेगा तभी जा कर पार्टी आगे बढ़ पाएगी।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें