शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं| रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं| प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है| प्रियंका गांधी ने भी अपनी कोरोना जांच करवाई जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है| प्रियंका ने खुद को विधानसभा चुनावों के प्रचार से अलग कर लिया है| कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी प्रियंका ने डॉक्टरों की सलाह के बाद सेल्फ आइसोलेशन में रहने की बात कही है|

प्रियंका गांधी ने अपना असम दौरा भी रद्द कर दिया है| प्रियंका गांधी ने कहा है कि रॉबर्ट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैंने अपना असम का दौरा रद्द कर दिया है| मैं अब आइसोलेशन में रहूंगी| प्रियंका ने कहा है कि वह आगामी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगी| एक ट्वीट में कांग्रेस महासचिव ने कहा- हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है. मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी| मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ|

बता दें कि प्रियंका गांधी आज असम में तीन सभाएं करने वाली थीं| प्रियंका दोपहर 12 बजे गोलपारा पूर्व में, दोपहर डेढ़ बजे गोलकगंज में और दोपहर साढ़े तीन बजे सरुखेत्री में जनसभा करने वाली थीं| लेकिन अब प्रियंका के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें