शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

नंदीग्राम में चुनावी प्रचार के दौरान घायल होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज चुनाव प्रचार में लौटेंगी। और अगले चार दिन व्हीलचेयर पर बैठकर रैलियां करेंगी। नंदीग्राम में घायल होने के बाद ममता बनर्जी आज पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई देंगी। ममता बनर्जी की व्हीलचेयर रैली की शुरुआत नंदीग्राम दिवस के मौके पर आज दोपहर तीन बजे कोलकाता में होगी। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम टाल दिया है। यह दूसरा मौका है, जब टीएमसी ने घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम टाला है। टीएमसी का घोषणापत्र सबसे पहले 11 मार्च को जारी होना था, लेकिन ममता बनर्जी के चोटिल होने के बाद कार्यक्रम को 14 मार्च के लिए टाल दिया गया था। अब टीएमसी ने इस एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। ममता बनर्जी 17 मार्च को बांकुरा में रैली करने के बाद उसी दिन कोलकाता लौटेंगी और शाम को करीब 7 बजे घोषणापत्र जारी करेंगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में अपने भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ रैली में हिस्सा लेंगी। ममता बनर्जी की व्हीलचेयर पर यह पहली रैली है। और कोलकाता में मायो रोड से हाजरा मोड़ तक रैली में हिस्सी लेंगी। इसके बाद आज शाम दुर्गापुर जाएंगी और कल पुरुलिया में रैली करेंगी। इसके बाद ममता बनर्जी 16 मार्च का झाड़ग्राम और 17 मार्च को बांकुरा में रैली को संबोधित करेंगी।


Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें