शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन की घोषणा हो गई है|  सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी धमाल मचा रही है| प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी रहती हैं| साथ ही प्रियंका ने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है| प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने फैन्स को बताया कि नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है| प्रियंका की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को एडाप्टेड स्क्रीनप्ले कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है|  प्रियंका ने इस खास मौके के सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है| वहीं प्रियंका के पति निक जोनस ने भी ट्वीटर पर कुछ फोटे पोस्ट किया हैं, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के साथ ऑस्कर ट्राफी को चुराते हुए नजर आ रहे हैं|

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, रोजकुमार राव और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी|

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें