शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है| देश में लगातार कोरोना के एक्टिव केस बढ़ रहे हैं हालांकि कोरोना टीकाकरण का अभियान भी लगातार जारी है|  लेकिन बावजूद इसके कोरोना केस में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की रही है| भारत में पिछले 24 घंटें में कोरोना के 24,492 नए मामले सामने आए हैं जिनके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,14,09,831 पहुंच गई हैं। वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा 1,58,856 पहुंच गया है|

कोरोना के बढ़ते मामले का कारण लोगों की लापरवाही को माना जा रहा है| बढ़ते कोरोना संक्रमण ने केंद्र और राज्य सरकारों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है| कई जगहों पर बढ़ते मामलों के चलते पूर्ण लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा हो गई है| देश में कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है| लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर में पूर्णतया लॉकडाउन लगा दिया गया है|  इसके अलावा गुजरात सरकार  ने भी 4 महानगरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है| गुजरात सरकार ने वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है| यह नाइट कर्फ्यू 17 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक जारी रहेगा| गुजरत के इन 4 महानगरों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा| इसके अलावा आज से रात 12 बजे से 6 बजे तक सभी 4 महानगरों में प्री-नाइट कर्फ्यू सिस्टम बना रहेगा|

इसके अलावा पंजाब सरकार ने भी बढ़ते कोरोना केस के चलते 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को भी टाल दिया है|  महाराष्ट्र सरकार ने बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं|  पुणें में 31 मार्च तक स्कूल कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं| साथ ही मुंबई में बिना मास्क पहने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें