शंखनाद INDIA/
सैन्य शासन के खिलाफ पूरे म्यांमार में प्रदर्शन जारी है। सरकार द्वारा इंटरनेट सेवाएं बंद की गयी है। म्यांमार में कोर्ट की अनुमति पर ही छापेमारी और गिरफ्तारी का कानून निंलबित करने के बाद सैन्य प्रशासन अब विरोध प्रदर्शनों के दमन पर उतर आया है। सोमवार को देश में कई जगह प्रदर्शनकारियों पर रबर बुलेट चलाई गई और लाठीचार्ज किया गया। कुछ लोगों को गिरफ्तार किए जाने की भी सूचना है।
देश के दूसरे बडे़ शहर मांडले में म्यांमार इकोनोमिक बैंक के सामने सैन्य शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक हजार से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई के लिए ट्रकों में सुरक्षाकर्मी पहुंचे। उन्होंने लोगों पर रबर बेलेट बरसानी शुरू कर दीं। सैनिकों और पुलिसकर्मियों के दल ने लोगों पर डंडे भी बरसाए । इस दौरान भय फैलाने के लिए सुरक्षाकर्मियों द्वारा हवाई फायरिंग करने की भी बात कुछ लोगों ने कही है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई में कई लोग घायल हुए हैं।                                                                                                                       राजधानी नेपीता में उस पुलिस थाने के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया जहां पर सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हाईस्कूल के छात्रों को हिरासत में रखा गया था। पकड़े गए छात्रों के बीच से निकलकर भाग आए एक छात्र ने मीडिया को बताय कि 13 से 16 वर्ष की आयु के छा़त्र-छात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सैन्य शासन का विरोध कर रहे थे। तभी अचानक पहुंची पुलिस ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की करीब 40 छात्र पुलिस हिरासत में है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें