शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में कोरोना महामारी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है| देश में हर दिन कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है| जिससे केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है| हालांकि सरकार द्वारा कोरोना से लड़ने के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन बावजूद इसके मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है| देश में कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान भी लगातार जारी है| मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए आज केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को लेकर बड़ा फैसला लिया है| देश में 1 अप्रैल से वैक्सीनेशन के दायरे को बढ़ाया जा रहा है| जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज मिल सके|

आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकार दी| उन्होंने कहा कि लोगों को सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आसानी से सरकारी प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन मिल पाएगी| केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश  में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है|अभी तक 45 से 60 साल के बीच केवल गंभीर बिमारियों वाले लोगों को ही  वैक्सीन दी जा रही थी लेकिन अब 1 अप्रैल स 45 के ऊपर के सभी लोग टीक लगवा सकेंगे|

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में अबतक 4.85 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि 80 लाख लोगों को कोरोना की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है| उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन ही देश में कुल 32 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें