शंखनाद INDIA/ देहरादून

देहरादून में 41वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के धनुर्धरों का बोलबाला रहा। सात मार्च से चल रही इंडियन, कम्पाउड व रिकर्व राउंड की प्रतियोगिताओं में झारखंड ने आठ स्वर्ण समेत दस पदक जीतकर अंक तालिका मे पहला स्थान हासिल किया हैं। जबकि, महाराष्ट्र चार स्वर्ण समेत दस पदक जीतकर दूसरे और हरियाणा तीन स्वर्ण समेत नौ पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। शताब्दी हादसे में अपने उपकरण गंवाने वाले मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने  हरियाणा से मंगाए नए उपकरणों की बदौलत, रिकर्व राउंड में देा सिल्वर व एक ब्रांज मेडल पाकर अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया । एमपी को प्रतियोगिता में कुल चार पदक मिले। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड  खाता नहीं खोल पाया।

सर्वे ऑफ इंडिया के मैदान मे संपन्न हुई प्रतियोगिता मे अंतिम दिन सोमवार को रिकर्व राउंड के मुकाबले हुए। इसमें ओलपिंक राउंड बालक वर्ग में महाराष्ट्र के पार्थ सुशांत ने स्वर्ण, आंध्र प्रदेश के बी. धीरज ने रजत और भरतीय तींरदाजी संघ के आदित्य चैधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में झारखंड की कोमलिका बारी ने स्वर्ण, हरियाणा की रिद्धि ने रजत और तिषा पूनिया ने कांस्य पदक पर निशाना लगाया। मिश्रित वर्ग में झारखंड की कोमलिका बारी व श्रेय भारद्वाज को स्वर्ण पदक, मध्य प्रदेश की सोनिया ठाकुर व अमित कुमार को रजत पदक और भारतीय तींजदाजी संघ की सहजप्रीत कौर व विनायक वर्मा को कांस्य पदक मिला


Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें