देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर समारोह के दौरान योग और मलखंभ जैसे दो पारंपरिक खेल भी शामिल किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आग्रह पर भारतीय ओलंपिक संघ ने इसे स्वीकार किया। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी ऊषा ने रविवार को आयोजित भव्य शुभंकर समारोह में इस जानकारी को साझा किया। इस आयोजन में कलाकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर प्रतीक मौली, लोगो, जर्सी, एंथम और टैगलाइन का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का सुंदर लोगो उत्तराखंड के विविध रंगों को पूरे देश के सामने प्रदर्शित करता है। यह एंथम हमारी एकजुटता को प्रदर्शित करता है और खिलाड़ियों को अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है।
समारोह का आयोजन
रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के आइस स्केटिंग ऑडिटोरियम “हिमाद्री” में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “संकल्प से शिखर तक” एंथम लॉन्च किया और कहा कि शुभंकर मोनाल हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नेशनल गेम्स का आयोजन प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में हो रहा है, जो गौरव की बात है।
केंद्रीय खेल मंत्री का संदेश
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने वीडियो संदेश और भाषण के जरिए समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए प्रदेश सरकार की प्रशंसा की।
योग और मलखंब कोर गेम्स में शामिल
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने घोषणा की कि 32 खेलों के अलावा मलखंब और योगासन को भी कोर गेम्स में शामिल किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसके लिए धन्यवाद देते हुए सभी 38 खेलों को मेडल गेम्स बनाने की अपील की।
ओलंपियन ने की मशाल लॉन्च
राष्ट्रीय खेलों की औपचारिक मशाल को ओलंपियन खिलाड़ी हरीश रावत ने लॉन्च किया। समारोह में शुभंकर मोनाल का रूप धारण किए बच्चे के प्रदर्शन को भी दर्शकों ने खूब सराहा। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर, मोनाल, उत्तराखंड की विशिष्टता को प्रदर्शित करता है और युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।
खिलाड़ियों के साथ सेल्फी का उत्साह
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों के साथ समय बिताया और उनका हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों में भी खेल मंत्री के साथ सेल्फी लेने और फोटो खींचने का उत्साह दिखा।
#Grandlaunch #NationalGames #mascot #anthem #logo
यह भी पढ़ें:
- हल्द्वानी में सड़क हादसा: बिल्ली को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार, मां और बेटे की मौत
- खनन माफियाओं का हमला: भुवन पोखरिया पर धारदार तलवार से हमला
- विजय दिवस: भारत की ऐतिहासिक जीत का उत्सव
- नहीं रहे मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन, इस खतरनाक बीमारी के चलते हुआ निधन
- राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, एंथम और लोगो की भव्य लॉन्चिंग
- ठंड में खाने के बाद गुड़ जरूर खाएं, जान जाएंगे ये लाजवाब फायदे!
- UTTARAKHAND TOP 10 NEWS : 15 दिसंबर 2024
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, LIC कर्मी की मौत, पत्नी गंभीर
- Atul Subhash Suicide Case में पत्नी निकिता सिंघानिया हुई अरेस्ट, सास और साला भी गिरफ्तार
- पब्लिक मनी की लूट कतई स्वीकार नहीः डीएम
- UTTARAKHAND TOP 10 NEWS : 14 दिसंबर 2024
- नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, इस दिन जारी होगी आरक्षण की अंतिम अधिसूचना
- देहरादून: 26.17 ग्राम स्मैक के साथ एक बुजुर्ग महिला तस्कर गिरफ्तार
- उत्तराखंड: हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, नदी के किनारे मिला शव