शंखनाद INDIA/ देहरादून

राज्य को गौरवान्वित महसूस करने का एक और मौका मिला है। बॉक्सर सुंदर सिंह गढ़िया की बदौलत यह पल मिल सका हैं। बॉक्सर सुंदर सिंह गढ़िया भारतीय बाॅक्सिंग टीम के मुख्य कोच भास्कर चंद्र भट्ट के साथ सहायक कोच बनाए गए हैं। पहले मुख्य कोच और अब उत्तराखंड से ही सहायक कोच बनाए जाने पर प्रदेश में माहौल खुशनुमा हो चला है। उनकी यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ी मानी जा रही हैं। कपकोट तहसील के तोली गांव निवासी सुंदर सिंह गढ़िया ने बचपन से बहुत कठिन मेहनत की है। जिसकी बदौलत वह भारतीय बाॅक्सिंग टीम के सहायक कोच तक पहुंच सके हैं।
उन्होंने बताया कि बाॅक्सिंग वल्र्ड चैपिंयनशिप प्रतियोगिता पोलेंड में हो रही हैं। यह प्रतियोगिता अप्रैल में खेली जाएगी। वे विश्व बाॅक्सिंग चैपिंयनशिप में भारतीय टीम के साथ एक अप्रैल को रवाना होंगे। जिसमें चार कोच उनके साथ रहेंगे । उत्तराखंड से दो कोच टीम का हिस्सा बन रहे है जिसमें पिथौरागढ़ जिले के भास्कर भट्ट मुख्य कोच की भूमिका में होंगे।


Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें