चेतावनी रेखा के करीब गंगा का जलस्तर

प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। मलबा आने से प्रदेश की 100 से भी ज्यादा सड़कें बंद हैं। इसी बीच गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के करीब पहुंच गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण ऋषिकेश में जलमग्न हो गए हैं।

चेतावनी रेखा के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

शुक्रवार सुबह से शुरू होकर सोमवार तक बारिश जारी है। बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तक बढ़कर चेतावनी रेखा 293 मीटर के पास 292.90 पर पहुंच गया। जिसके बाद एहतियातन प्रशासन ने गंगा घाट खाली करा दिए हैं। इसके साथ ही गंगा किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया गया।

ऋषिकेश में गंगा घाट हुए जलमग्न

देर रात से हो रही तेज बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर आ गई हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा घाट और तट जलमग्न हो गए। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। आपको बता दें कि आज भी प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में आज भी भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कुछ जगह भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि  प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

You missed