शंखनाद INDIA/चौखुटिया/गणेश जोशी/
विकासखंड के ग्राम पंचायत झला  ,कारचुली के पूर्व कैप्टन कुंदन सिंह मनराल का मंगलवार तड़के निधन हो गया। दो कुमाऊं रेजीमेंट से वर्ष 1989 में सेवानिवृत्त के बाद गांव में ही रहते थे वे वर्ष 1958 में सेना में भर्ती हुए थे। सेवाकाल के दौरान 1962  , 19 65   ,1971 की लड़ाइयां लड़ी थी। अंत्येष्टि  रामगंगा तट के झला श्मशान घाट पर हुई। सेना में ही कार्यरत उनके पुत्रो ने उनके शव को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर ग्राम वासियों , सामाजिक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है परिजनों ने बताया कि विभिन्न युद्धों में वीरता का परिचय देने की साथ साथ ही स्वर्गीय राजीव गांधी के प्रधानमंत्री  कार्यकाल में शांति सेना के साथ श्रीलंका में गए। लगभग 2 वर्ष वहां लंका तमिल टाइगर इलम  के खिलाफ भी मोर्चा संभाला। साथ ही मद्रास एयरपोर्ट में शांति सेना के महानायक पद पर भी रहे। स्वर्गीय मनराल जी का क्षेत्र के सामाजिक  कार्यो ,शिक्षा व धार्मिक क्षेत्र में भी सराहनीय योगदान। रहा! क्षेत्र के हर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते थे। क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक सदस्य रहने के साथ ही प्रसिद्ध लखनपुर मंदिर में भी अनेक कार्य अपने प्रयासों से किए। चार भाइयों में सबसे बड़े स्वर्गीय मनराल के 5 पुत्र हैं 2 पुत्र सेना से ही सेवा नियुक्ति लेकर अन्य विभागों में सर्विस कर रहे हैं जबकि 3 पुत्र। अन्य क्षेत्रों में काम करते हैं। क्षेत्र के शिक्षक गोविंद सिंह नेगी ,सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सिंह मेहरा ने बताया क्षेत्र के विकास कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते थे। तथा समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान करानेहोनहार छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी करते रहते थे।
Attachments area

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें