शंखनाद INDIA/ 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के चलते आया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में ठंडी तेज हवाए चल रही है। वहीं आज आसमान में बादल भी छाए हुए हैं दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया हैं। दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान माह का सार्वधिक तापमान था।

फोटो साभार गूगल

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें