शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल से एक वीडियो जारी किया है| वीडियो में ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर में बैठकर चुनाव प्रचार करने का बात कही है| दरअसल, ममता बनर्जी ने अपने समर्थकों के लिए एक वीडियो जारी किया है| वीडियो में ममता बनर्जी ने अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है| ममता बनर्जी ने वीडियो में कहा कि कल उन पर हमला किया गया| हमले में उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं हैं| ममता बनर्जी ने कहा कि उनके हाथ-पैर में काफी चोट लगी है और उन्हें बहुत दर्द हो रहा है| ममता बनर्जी ने कहा कि वो कुछ ही दिनों में अस्पताल से बाहर आएंगी और व्हीलचेयर पर चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार करेंगी| इसके अलावा ममता बनर्जी ने अपने सभी समर्थकों से शांति बनाये रखने की अपील भी की है|  ममता बनर्जी ने दावा किया कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी और एक बार फिर चुनावों के लिए व्हीलचेयर से प्रचार करेंगी|

इससे कुछ देर पहले ममता बनर्जी का हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया गया था जिसमें उनकी हालत में सुधार की बात कही गई| साथ ही ममता बनर्जी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है जो लगातार उनकी हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं|

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें