शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में मौसम में एक बार फिर बदलाव हो रहा है| राज्य में सुबह-शाम ठंड तो दिन में गर्मी हो रही है| ऐसे मौसम में कई बिमारियों का खतरा भी बढ़ जारी है जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है| राज्य में सोमवार से कई जगहों पर मौसम सुहाना बना हुआ है|  देहरादून में भी कल पूरे दिन बादल छाए रहे| आज भी देहरादून में मौसम सुबह से सुहाना बना हुआ है| बदलते मौसम को देखते हुए राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है| ऐसे में राज्य में एक बार फिर से ठंड लौट सकती है| वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है|

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकें उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और ओलावृष्टि की हो सकती है| मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है| इसके अलावा राजधानी देहरादून में भी तेज हवाओं और बारिश की संभावना है जिसके लिए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें