ऋषिकेश। उत्तराखंड के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब एम्स ऋषिकेश में प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए विशेष सहायता काउंटर (स्पेशल हेल्प डेस्क) शुरू कर दिया गया है। इस काउंटर का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को ओपीडी पर्चा बनवाने, पंजीकरण, जांच और उपचार से जुड़ी प्रक्रियाओं में सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें लंबी कतारों और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।

एम्स प्रशासन के अनुसार, इस विशेष काउंटर पर मरीजों को आवश्यक जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न विभागों तक पहुंचने और इलाज की प्रक्रिया को सरल बनाने में भी मदद की जाएगी। खासतौर पर दूर-दराज के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अस्पताल की औपचारिकताओं को पूरा करने में आसानी होगी।

यह पहल राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम और मरीजों के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। लंबे समय से उत्तराखंड के लोगों की ओर से एम्स में अलग सहायता काउंटर की मांग की जा रही थी, जिसे अब अमल में लाया गया है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों का समय बचेगा और उन्हें बेहतर सुविधा मिल सकेगी ।

एम्स प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अस्पताल पहुंचने पर आवश्यकता होने पर इस विशेष सहायता काउंटर का लाभ उठाएं। उम्मीद है कि नई व्यवस्था से मरीजों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा और उपचार संबंधी सेवाएं पहले की तुलना में अधिक सुचारु और सुविधाजनक हो सकेंगी।

You missed