उत्तराखंड की दस बड़ी खबरें
  1. त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जारी हुई अधिसूचना, दो चरणों में ही होगा पंचायत चुनाव के लिए मतदान, प्रदेश में अब 24 और 28 जुलाई को होगा मतदान, 31 जुलाई को की जाएगी मतगणना।
  2. उत्तराखंड में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट जारी।
  3. ओएनजीसी में ऑल इंडिया ऑयल सेक्टर मीट का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, कहा प्राकृतिक संसाधन किसी भी देश को आगे ले जाने के लिए हैं महत्वपूर्ण।
  4. पूर्व विधायक सुरेश राठौर को भाजपा ने पार्टी से किया निष्काषित, आपको बता दें कि इस से पहले पूर्व विधायक राठौर को पार्टी की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था।
  5. अगले 24 घंटे में प्रदेश में अत्यधिक बारिश की संभावना, कल होने वाली पीसीएस परीक्षा से पहले सीएम धामी ने परीक्षार्थियों को दी सलाह, समय से पहले पहुंचे अपने परीक्षा सेंटर।
  6. कोटाबाग में भाजपा नेता के बेटे ने जहर खाकर दी जावन, पिता ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस की पिटाई के बाद उनके बेटे ने ये कदम उठाया है, जबकि कोटाबाग पुलिस ने पिटाई से इंकार किया है।
  7. चमोली में कहर बनकर बरसी बारिश, कई संपर्क मार्गों पर मलबा आने से यातायात बाधित, देर रात नरपाक में मलबे की चपेट में आने से 3 मवेशियों की मौत।
  8. हाईकोर्ट की रोक के चलते स्थगित हुई पुलिस आरक्षी लिखित परीक्षा, बता दें कि छह जुलाई को होनी थी परीक्षा, लेकिन अब आयोग ने 27 जुलाई 2025 की नई तारीख प्रस्तावित की है।
  9. घोलतीर बस हादसे में लापता लोगों की तलाश जारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर और अपनी टीम के साथ संभाला मोर्चा।
  10. सीएम ने राज्यपाल के साथ जमरानी बांध के कार्यों का किया हवाई सर्वे, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसे दिसंबर 2028 तक पूरा करने के  दिए निर्देश।

You missed