शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातार कई बड़े ऐलान कर रहे है| जहां एक ओर वो प्रदेश की प्रगति के लिए लगातार फैसले ले रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सीएम तमाम बड़े मंत्रियों समेत कई अधिकारी के पदों में फेरबदल और छुट्टी को लेकर भी कड़े फैसले सुना रहे है| हाल ही में अपने कैबिनेट मंत्रियों के विभाग आवंटन के बीद सीएम ने कई बड़े अधिकारियों को पदों में फेरबदल किया है साथ ही कई अधिकारियों की उनके पदों से छुट्टी कर दी है| उंचे पदों पर बैठे अधिकारियों में किसी को नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है तो किसी की सेवा समाप्त की जा रही है| इसके अलावा सीएम तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कई अहम फैसलों में भी बदलाव किया है| साथ ही त्रिवेंद्र सरकार में उंचे पदों पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे कई अधिकारियों की या तो छुट्टी कर दी गई है या उनके पदों को कम कर दिया गया है| शुक्रवार को भी तीरथ सरकार ने एक ऐसा फैसला सुनाया जिसे सुन सब चकित रह गये|

दरअसल, सीएम तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के 5 सलाहकारों की उनके पद से छुट्टी कर दी है| सीएम ने उत्तराखंड शासन के गोपन विभाग से पूर्व मुख्यमंत्री के 5 सलाहकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है| इनमें पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, औद्योगिक सलाहकार के.एस.पंवार स्वास्थय सलाहाकर नवीन बलूनी, नरेंद्र सिंह और उघोग सलाहकार विमल कुमार की छुट्टी कर दी गई है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें