शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

आज पूरे देश में सरकारी बैंक के लाखों कर्मचारी देश्व्यापी हड़ताल पर हैं| बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकर की नीतियों के खिलाफ दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है| बैंक कर्मियों के हड़ताल से बैंकों का काम पूरी तरह से ठप पड़ चुका है| जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| दरअसल, बैंककर्मी दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध और कई अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं| हड़ताल कर रहे बैंककर्मियों का कहना है कि वो पिछले कई दिनों से लगातार सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा इस ओर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है| और इसी वजह से अब दो दिन बैंकों की हड़ताल रखी गई है| बैंक कर्मियों ने 15 और 16 मार्च को हड़ताल का ऐलान किया है|  बैंकों की नौ यूनियन इस हड़ताल में शामिल हो रही हैं| वहीं बैंकों की हड़ताल का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिला|  राजधानी देहरादून में भी आज एस्लेहाल, राजपुर रोड़ समेत कई जगहों पर बैंकों में ताले लटके मिले|

दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आईडीबीआई बैंक के अलावा दो और सरकार बैंकों के  निजीकरण का ऐलान किया था| सरकार के इसी फैसले का बैंक कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैँ और अब यह विरोध हड़ताल का रूप ले रहा है|

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें