बद्रीनाथ हाईवे बंद

प्रदेश में बीते एक पखवाड़े से भी ज्यादा का वक्त हो गया है और आसमान से आफत बरस रही है। जिस से पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज चमोली में पीपलकोटी के भनेरपाणी के पास भारी भूस्खलन होने से बद्रीनाई हाईवे बंद हो गया है और 300 से ज्यादा यात्री रास्तों में फंसे हुए हैं।

भनेरपानी में मलबा आने से बद्रीनाथ हाईवे बंद

चमोली में शुक्रवार सुबह बद्रीनाथ हाईवे पीपलकोटी के भनेरपाणी में भूस्खलन होने से अवरुद्ध हो गया। यहां रास्ते पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आया है। सुबह नौ बजे करीब मलबा आने से रास्ता पूरी तरह बंद है। जिस से करीब 300 यात्री रास्तों में फंस गए हैं।

30 मीटर हिस्से में लगातार हो रहा है भूस्खलन

बता दें कि भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में बद्रीनाथ हाईवे की स्थिति बदहाल हो गई है। यहां करीब 30 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार को भी भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से रास्ता बंद हो गया है। जिसके बाद से एनएचआईडीसीएल की जेसीबी और पोकलैंड मशीनें मलबे को हटाने का काम कर रही हैं।

You missed