शंखनाद INDIA/बी.तिवारी/पिथौरागढ़

नगर पालिका द्वारा नगर के व्यापारियों पर लाइसेंस शुल्क लगाए जाने के फैसले से नाराज़ कांग्रेसियों व व्यापारियों ने यहां पालिका चौक में नगर पालिका का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने नगर पालिका के लाइसेंस शुल्क के फैसले को ग़लत बताया। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महर ने कहा कि कोविड काल के चलते वैसे ही व्यापारियों का कारोबार खासा प्रभावित हुआ है और पालिका बगैर व्यापारियों की राय जाने इस तरह से लाइसेंस शुल्क लगा रही है जो सरासर व्यापारियों की उपेक्षा को दर्शाता है। इस दौरान कांग्रेसियों व व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन करने वालों में करन सिंह, आशीष हावर्ड, आर कल्पासी सहित अन्य यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता व व्यापारी उपस्थित

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें