शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली के हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह  का असम दौरा रद्द हो गया है| जानकारी के मुताबिक अमित शाह अपनी सभी रैलियों को रद्द कर दिल्ली वापस लौट रहे हैं| यहां वह नक्सली हमले को लेकर एक बड़ी बैठक कर सकते हैं|जिसमें नक्सलियों को खिलाफ एक बड़ी रणनीति बनाई जा सकती है|

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह की आज असम में दो रैलियां थीं लेकिन नक्सली हमले के चलते दोनों रैलियों को रद्द कर दिया गया है| गृह मंत्री ने कहा  कि मुझे अभी असम में दो रैलियां करनी थीं लेकिन छत्तीसगढ़ हमले के बाद अब में अपना दौरा रद्द कर रहा हूं| मैं अभी दिल्ली वापस जा रहा हूं| डीजीपी से मौके पर जाने को कहा है और सीएम से बात की है|

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा के बीच एक जंगल में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई| इस दौरान मुठभेड़ में सेना के 22 जवान शहीद हो गए हैं| जबकि 1 जवान अभी भी लापता बताया जा रहा है| साथ ही कई जवान घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है| फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें