टिहरी। टिहरी जिले स्थित प्रसिद्ध सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मंदिर तक पहुंचने के लिए संचालित रोपवे सेवा 30 मार्च से 5 अप्रैल तक बंद रहेगी। रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने बताया कि इस अवधि में रोपवे का आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके चलते संचालन अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा।
उन्होंने बताया कि रोपवे बंद रहने के दौरान श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी होगी। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें और समय का विशेष ध्यान रखें।
सुरकंडा देवी मंदिर उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रोपवे बंद रहने से श्रद्धालुओं को कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन मरम्मत कार्य के बाद सेवा और बेहतर होने की उम्मीद है।
