kedarnath hadsa

 केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग के बीच पहाड़ी से बोल्डर एक बोलरो पर आ गिरे। इस हादसे में बोलरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रूद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बोलरो पर गिरे बोल्डर

रूद्रप्रयाग – गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर आज सुबह 7.34 बजे स्थान मुनकटिया में एक बोलेरो वाहन संख्या यू0के0 11 टी0ए0 1100 के ऊपर मलवा आ गया है, जिसमें 11 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी हैं और चार व्यक्ति गम्भीर घायल हो गए।ॉघायलों को प्राथमिक उपचार  सोनप्रयाग लाया गया है। जहं से चार व्यक्तियों को हायर सेन्टर रेफर किया गया है।

सामान्य घायलों का विवरण

1. मोहित चौहान पुत्र उपेन्द्र चौहान
2. राजेश्वरी पत्नी नवीन , उम्र -35 वर्ष , पता – उत्तरकाशी।

गम्भीर घायल व्यक्तियों का विवरण

1. नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र – 35 वर्ष ,पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
2. प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह ,उम्र -25 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
3. ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र – 35 वर्ष, पता – बडकोट उत्तरकाशी । (गम्भीर घायल)
4. पंकज पुत्र हुकम सिंह , उम्र – 24 वर्ष , पता – कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली। (गम्भीर घायल) (वाहन चालक)

मृतक व्यक्तियों का विवरण

1.रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र – 30 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी।
2.चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र – 68 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी।

You missed