भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर काफी समय से चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव अधिसूचना के साथ मतदाता सूची जारी कर दी है। आज से चुनाव के लिए नामांकन भी शुरू हो गए हैं। आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट ने नामांकन करा लिया है।
फिर महेंद्र भट्ट ही बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष
महेंद्र भट्ट ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए सीएम धामी और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन करवाया। खास बात ये है कि आज सिर्फ उन्होंने हा नामांकन करवाया है। ऐसे में महेंद्र भट्ट निर्विरोध दोबारा उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बन जाएंगे। उनके नामांकन के बाद समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
साल 2022 में संभाली थी उत्तराखंड बीजेपी की कमान
बात करें महेंद्र भट्ट के राजनीतिक करियर की तो उन्होंने साल 2022 में बतौर प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड भाजपा की कमान संभाली थी। उन्हें मदन कौशिक के स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया थ। साल 2002 से लेकर साल 2007 तक महेंद्र भट्ट नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे। साल 2007 में इसी सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
इसके बाद साल 2017 में एक बार फिर से उन्हें बद्रीनाथ सीट से जीत हासिल की। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में बद्रीनाथ सीट से वो हार गए। लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने उनपर भरोसा जताया और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया। 2 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड राज्यसभा सांसद बनाया