उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद से अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक गंगोत्री व अन्य क्षेत्रों से 274 लोगों को हर्षिल लाया गया है। जहां से उन्हें उत्तरकाशी और फिर देहरादून लाया जा रहा है। इससे पहले 135 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। जिन्हें सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर लोगों को लेकर जौलीग्रांट पहुंच रहा है। अब तक कई लोगों को देहरादून लाया जा चुका है।
गंगोत्री व अन्य क्षेत्रों से 247 लोगों को किया गया रेस्क्यू
सचिव आपदा प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि 274 लोगों को गंगोत्री व अन्य क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है। इनमें गुजरात के 131, महाराष्ट के 123, मध्य प्रदेश के 21, UP के 12, राजस्थान के 6, दिल्ली के 7, आसाम के 5, कर्नाटक के 5, तेलंगाना के 3 तथा पंजाब के एक लोग हैं। सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इनको उत्तरकाशी और देहरादून लाया जा रहा है।
