ट्रॉली से गिरी

उत्तरकाशी में ट्रॉली से टोंस नदी पार करते हुए बड़ा हादसा हो गया। सवाली क्यारी में ट्रॉली से टोंस नदी पार कर रही एक लड़की नदी में गिर गई।पानी का बहाव इतना तेज था कि किशोरी देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गई।

उत्तरकाशी में ट्रॉली से नदी में गिरी 16 साल की किशोरी

देहरादून जिले के दूरस्थ त्यूणी थाना क्षेत्र से सटे उत्तरकाशी के सवाली क्यारी में बड़ा हादसा हो गया। यहां टोंस नदी पर बनी झूला गरारी में बैठकर नदी पार कर रही किशोरी हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी ट्रॉली में बैठकर अपने गांव जा रही थी कि नदी के बीच में ही वो ट्रॉली से नीचे नदी में गिर गई।

अब तक नहीं लग सका किशोरी का सुराग

 नदी में गिरी किशोरी की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। काफी ढूंढने के बाद भी किशोरी के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।