शंखनाद/INDIA/पंकज सिंह/बागेश्वर

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एजुकेशन का 11वां द्विवार्षिक अधिवेशन का समापन हो गया है। संगठन के लिए रावत को अध्यक्ष और कोरंगा को सचिव मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी ने कर्मचारियों से कहा कि वे अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी संवेदनशील रहे। उनके स्तर की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। शासन स्तर पर लंबित मामलों के लिए पत्राचार किया जाएगा।

सीईओ कार्यालय सभागार में बुधवार की सुबह दस बजे अधिवेशन शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सीईओ सकलाली, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अवधेश गिरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी धीरेंद्र पाठक, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, केसी मिश्रा आदि की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। संगठन के लिए भुवन चंद्र जोशी संरक्षक, विजय कुमार रावत अध्यक्ष, हेमंत बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजू जोशी उपाध्यक्ष, इंद्रेश कोरंगा सचिव, विनोद पांडेय संयुक्त सचिव, भुवन जोशी संगठन मंत्री, हिमांशु रावत प्रचार-प्रसार मंत्री, दयाल सिंह दानू कोषाध्यक्ष, रेखा आर्या सांस्कृतिक मंत्री के अलावा रघुनाथ मेहरा को ऑडिटर बनाया गया। सभी निर्विरोध चुने गए। चुनाव के बाद सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें