शंखनाद INDIA/ बी.तिवारी/पिथौरागढ़

बढ़ती मंहगाई को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अगुवाई में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर आम जनता की उपेक्षा के आरोप लगाए। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। सिलेंडर व पेट्रो पदार्थो के दाम बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार शीघ्र मंहगाई रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो कांग्रेस आम जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। पुतला दहन करने वालों में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, नारायण कोहली, खीमराज जोशी, पवन माहरा, त्रिलोक बिष्ट सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें