शंखनाद/INDIA/बागेश्वर

तेल से लेकर खाद्य सामग्री के लगातार बढ़ रहे दाम पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और बाद में पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार में काबिज डबल इंजन सरकार की हवा निकल गई है। अब लोग इन्हें बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार हैं।

जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में डीजल, पेट्रोल समेत एलपीजी गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। गैस में मिलने वाली सब्सिडी तक बंद हो गई है। दाल, तेल से लेकर किचन में इस्तेबाल होने वाली हर चीज महंगई हो गई है। महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों को राहत देनेके नाम पर सत्ता में काबिज हुए, लेकिन सत्ता के नशे में उन्हें अब जतना की पीड़ा नहीं दिख रही है। भाजपा ने पूरे देश के जिलों में अपना करोड़ों रूपये की लागत से कार्यालय बनाए हैं, अब इसी को विकास का मॉडल बता रहे हैं। इस तरह की दादागिरी कांग्रेस कतई सहन नहीं करेगी। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें