महिला समूह

केदारनाथ यात्रा के लिए जहां एक ओर यात्रियों में उत्साह देखने को मिल हा है। तो वहीं दूसरी ओर रूद्रप्रयाग की महिलाओं में भी इसे लेकर खासा उत्साह है। इस उत्साह के पीछे की वजह वो रोजगार है जो महिला स्वंय सहायता समूहों को केदारनाथ यात्रा से मिल रहा है।

केदारनाथ यात्रा से महिला समूहों को मिल रहा रोजगार

केदारनाथ यात्रा से इस साल भी जनपद की महिला स्वयं सहायता समूहों को काम मिल रहा है। जनपद के करीब डेढ़ सौ समूह प्रसाद, जौ, तिल, कॉइन सोवेनियर, स्थानीय उत्पादों की बिक्री करने से लेकर होमस्टे और यात्रा मार्ग पर जलपान गृह तक संचालित कर रहे हैं। जिससे सैकड़ों महिलाओं की आजीविका को सहारा मिल रहा है।

प्रसाद

महिलाओं में खासा उत्साह

केदारनाथ प्रसाद की ऑनलाइन भी खरीद की जा सकती है। इसके साथ ही उद्योग विभाग के भटवाड़ीसैंण स्थित ग्रोथ सेंटर में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति सोवेनियर के रूप में तैयार की जाती है।

धूप

जिसे श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर से स्मृति चिह्न के रूप में अपने साथ ले जाते हैं। जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित इस ग्रोथ सेंटर का भी स्थानीय महिलाएं ही संचालन करती हैं। इस वर्ष अब तक पांच हजार प्रतिकृतियाँ तैयार की जा चुकी हैं।