मौसम mausam

उत्तराखंड में आज भारी बारिश के आसार हैं। आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज सात जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार

उत्तराखंड में आज रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, उत्तरकाशी और नैनीताल में भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

11 मई तक प्रदेश में बदला रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा इसकी बात करें तो 11 मई तक प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान खासतौर प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जबकि 12 मई से प्रदेशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और चटख धूप खिलेगी।

You missed