शंखनाद INDIA/कुलदीप/रुद्रप्रयाग-:     वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति आम ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए वन विभाग लगातार नए-नए तरीके अपना रहा है। विभाग द्वारा दिल्ली से चित्रांकन करने वाली दस सदस्य टीम को बुलाया गया जिनके द्वारा डीएफओ कार्यालय की दीवारों पर जंगली जानवरों, पक्षियों व वनस्पतियों का चित्रांकन कर जागरुकता का संदेश लिखा गया। इसके बाद स्कूलों व जनपद में नमामि गंगे के तहत बने घाटों में भी इसी तरह के जागरुकता संदेश लिखे जाएंगे। ताकि जानवरों के अवैध शिकार पर अंकुश लग सके।

आर्ट स्टूडियों दिल्ली के संस्थापक संदीप पंवार कहते हैं कि वह रुद्रप्रयाग प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय की दीवारों पर इन दिनों अपनी दस सदस्यीय टीम के साथ जंगली जानवरों व पक्षियों व पेड़ पौधों की तस्वीर बना रहे हैं। साथ ही जंगली जानवरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

पक्षियों व वनस्पतियों के बारे में भी जानकारियां लिखी गई हैं। प्रत्येक जानवर के बारे में उनके रहने का तरीका, मानव के प्रति उसका व्यवहार की जानकारी भी लिखी जा रही है। जैसे गुलदार कैसे होता है। कहां रहता है, मानव के प्रति इसके व्यवहार समेत सभी जानकारी लिखी जा रही है। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में पाए जाने वाले गुलदार, हिम तेंदुआ, हिमालय थार, भालू, हिरन, मोनाल पक्षी समेत अन्य जीव जन्तु व वनस्पति में चीड, देवदार, बुरांस के पेड़ों का चित्रांकन किया गया है।

साथ ही देवरियाताल जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों का भी चित्रांकन किया गया है। अब प्रशासन के सहयोग से स्कूलों व नदी घाटों पर भी इसी तरह के चित्रांकन करने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक लोग जंगली जानवरों के प्रति जागरूक हो सकेंगे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें