शंकनाद INDIA/ देहरादून

त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तराखंड के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आज नए सीएम का ऐलान होगा| प्रदेश के नए सीएम चुनने के लिए आज प्रदेश मुख्यालय में भाजपा विधानमंडल की बैठक बुलाई गई है| विधानमंडल की बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी|  बैठक में  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे| इसके अलावा भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम भी बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्य के सभी सांसद मौजूद रहेंगे|

प्रदेश के नए सीएम को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं| इसमें धन सिंह रावत का नाम सबसे आगे माना जा रहा है| हालांकि संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अनिल बलूनी और सांसद अजय भट्ट के नाम भी सीएम पद की लिस्ट में शामिल हैं|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें