शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में मंत्रियों के फेरबदल का दौर लगातार जारी है| पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री को बदला गया और सीएम तीरथ सिंह रावत को राज्य की कमान सौंपी गई| इसके बाद आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भी बदल दिया गया और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को सूबे का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया|  वहीं अब तीरथ सरकार की नई कैबिनेट का भी गठन किया गया| आज शाम 5 बजे राजभवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया|  इस दौरान कैबिनेट के 11 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली| इस मौके पर राजभवन में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राज्यपाल बेबी रानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय भट्ट, रेखा आर्य  समेत तमाम नेता मौजूद रहे|  शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य नने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई| मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम में पुराने मंत्रीमंडल के अलावा चार नये मंत्रियों को जगह मिली है।   कैबिनेट  मंत्री के रुप में पहले नंबर पर सतपाल महाराज, दूसरे नंबर पर बंशीधर भगत, तीसरे नंबर पर डा. हरक सिंह रावत, चौथे नंबर पर विशन सिंह चुफाल, पांचवें नंबर पर यशपाल आर्य, छठें नंबर पर अरविंद पांडेय ने संस्कृत में शपथ ली| वहीं सातवें नंबर पर सुबोध उनियाल ने मंत्री पद की शपथ ली, आठवें नंबर पर गणेश जोशी ने मंत्री की शपथ ली, राज्य मंत्री के रुप में धन सिंह रावत,रेखा रावत, यतीश्वरानंद को राज्यमंत्री बनाया गया है।११ मंत्रियों के साथ खुद तीरथ सिंह रावत पूरी टीम के साथ बैटिंग करेंगे।उत्तराखंड में सभी को बेलैंस किया गया है। गढ़वाल कुमाऊं और मैदान में सबका खयाल  रखा गया है। लेकिन जिस तरह से त्रिवेंद्र सरकार में नाराजगी थी, लगता फिलहाल सामंजस्य बैठा लिया गया है।१० महीने  बाद उत्तराखंड में चुनाव  होने हैं।त्रिवेंद्र रावत जाने के बाद संगठन में भी बदलाव किया गया है। मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बंशीधर भगत को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। नैनीताल से  यशपाल आर्य, पौडी से हरक सिंह रावत व सतपाल महाराज, व धन सिंह रावत अल्मोड़ा से रेखा आर्य, टिहरी से सुबोध उनियाल, उधमसिंह नगर से अरविंद पाण्डेय, हरिद्वार से यतीश्वरानंद, पिथौरागढ़  से विशन सिंह चुफाल, देहरादून से गणेश जोशी,  नैनीताल से बंशीधर भगत  को शामिल किया गया है।पुरा सामंजस्य बैठाने का काम किया है। गढ़वाल मैदान, कुमाऊं को ध्यान में रखते हुए मंत्रीमंडल विस्तार किया गया है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें