शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद की कमान संभालते ही प्रदेश की प्रगति के लिए काम करना शुरू कर दिया है| सबसे पहले सीएम तीरथ सिंह रावत अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रहे हैं| सीएम ने मंत्रिडल के लिए कुछ नए चेहरों की छानबीन शुरू कर दी है|माना जा रहा है कि पूर्व में रही त्रिवेंद्र सरकार में रहे मंत्रियों को हटाकर नई कैबिनेट का गठन किया जा सकता है| हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि त्रिवेंद्र सरकार में रहे सभी मंत्रियों को हटाया जाएगा या फिर सिर्फ कुछ मंत्रियों में फेरबदल किया जाएगा| तीरथ सरकार जल्द नई कैबिनेट को लेकर फैसला ले सकती है और जल्द ही सीएम तीरथ सिंह रावत की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा|  सीएम लगातार केंद्रीय नेतृत्व से इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं| माना जा रहा है कि आज तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए केंद्रीय नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक कर सकते हैं| और जल्द ही तीरथ सिंह रावत की नए मंत्रिमंडल का गठन संभव हैं| सीएम मंत्रिमंडल में 11 पदों को भरा जाएगा| नई कैबिनेट को लेकर सीएम पार्टी संगठन से विचार विमर्श कर रहे हैं| माना जा रहा है कि कैबिनेट में कुछ नए चेहरों के नामों पर मुहर लग सकती है|

इससे पहले गुरूवार को आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली को सीएम तीरथ सिंह रावत सचिव नियुक्त किया गया|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें