शंखनाद INDIA/देहरादून

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा  है| पिछले कई दिनों से कभी धूप तो कभी बादल छाएं हैं| प्रदेश में आज एक बार फिर मौसम में गिरावट आई है| सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है| हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना हैं| खासकर पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश के आसार हैं जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है| साथ ही मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओँ की चेतावनी जारी की गई है| राजधानी देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे| जिसके बाद एक बार फिर ठंड लौट आई है|

इससे पहले भी प्रदेश के कई पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई| कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिरी जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें