शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में मंत्रियों के फेरबदल का दौर लगातार जारी है| हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बदला गया| तीरथ सिंह रावत को सूबे के मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई| मंत्रियों के फेरबदल की इसी कड़ी में आज प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है| मदन कौशिक को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है| इससे पहले ये जिम्मेदारी बंशीधर भगत के हाथों में थी| जानकारी के मुताबिक  मदन कौशिक ने गुरूवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात की थी|

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे राजभवन में होगा| कैबिनेट में कई नए चेहरों के शामिल होने की उम्मीद है| शाम 5 बजे तीरथ सरकार के सभी मंत्री राजभवन में एकसाथ मं6 पद की शपथ लेंगे|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें