शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड के नए सीएम का ऐलान हो चुका है| पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत आज उत्तराखंड के नये सीएम के रूप में नियुक्त किए गए| सूब 11 बजे की भाजपा विधानमंडल की बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान किया गया| उत्तराखंड के नये सीएम के रूप में तीरथ सिंह रावत ने नाम ने सबी को चौंका दिया क्योंकि नए सीएम के नामों को लेकर जिन नामों की चर्चा की जा रही थी उनमें तीरथ सिंह का नाम शामिल नहीं था| आज शाम 4 बजे राजभवन में शपथग्रहण समारोह होगा जहां तीरथ सिंह रावत नये सीएम पद की शपथ लेंगे| तीरथ सिंह रावत राष्ट्रीय महासचिव और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद हैं|

जानिए तीरथ सिंह रावत के राजनीतिक सफर के बारे में:-

  • तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल 1964 को ग्राम सिरों पौड़ गढ़वाल में हुआ था| तीरथ सिंह रावत के पिता का नाम कलम सिंह रावत, माता का नाम गौरा देवी और उनकी पत्नी का नाम डॉ. रश्मि त्यागी रावत है| तीरथ सिंह रावत को परास्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल है| तीरथ सिंह रावत ने श्रीनगर गढ़वाल के बिरला कॉलेज से समाजशास्त्र में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा की शिक्षा ग्रहण की| पढ़ाई पूरी करने के बाद तीरथ सिंह रावत ने आरएसएस के साथ जुड़कर बतौर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू कर दिया|
  • तीरथ सिंह रावत महज 20 साल की उम्र में 1983 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक बन गए| साल 1988 तक उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी संभाली|
  • 1983 में आरएसएस से बतौर युवा प्रचारक के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरूवातकरने वाले तीरथ सिंह रावत ने आरएसएस की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में राज्य के संगठन मंत्री का पद संभाला| साथ ही उन्हें अभाविप का राष्ट्रीय मंत्री, संगठन मंत्री का पद भी सौंप दिया गया|
  • इसके बाद उन्होंने हेमवती नंदन गढ़वाल विवि से छात्र संघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की| साथ ही वो छात्र संघ मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे| तीरथ सिंह रावत ने 90 के दशक में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी|
  • वर्ष 1997 में तीरथ सिंह रावत को पहली बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया|
  • वर्ष 2000 में तीरथ सिंह रावत को राज्य गठन के बाद उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
  • वर्ष 2007 में तीरथ सिंह रावत को भाजपा का प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही प्रदेश भाजपा चुनाव अधिकारी के अलावा प्रदेश सदस्यता अभियान का प्रमुख भी चुना गया|
  • वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में तीरथ सिंह रावत ने चौबट्टाखाल से जीत हासिल की।
  • वर्ष 2013 में तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष भी रहे| साथ ही 2013 में ही तीरथ सिंह रावत को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई|
  • साल 2017 में तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करवाते हुए बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया|
  • साल 2019 में सम्पन्न हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीरथ सिंह रावत को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें