मसूरी में तबाही

शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट ली और राधानी देहरादून और मसूरी में जमकर बारिश हुई। शुक्रवार रात हुई बारिश ने मसूरी में तबाही मचा दी। मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर लैंडस्लाइड होने से कई रास्ते बंद हो गए हैं।

शुक्रवार रात हुई बारिश ने मचाई मसूरी में तबाही

मसूरी में बीती रात हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद मसूरी में कई स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण कई मुख्य मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। बता दें कि मसूरी में सुमित्रा भवन, इंदिरा कॉलोनी, जबरखेत और बार्लोगंज स्थित मैरीविल एस्टेट, बाटाघाट में भारी भूस्खलन हुआ है।

बार्लोगंज में बह गई पूरी सड़क

शुक्रवार रात मसूरी में आसमान से बारिश आफत बनकर बरसी। बार्लोगंज में तो पहाड़ी दरकने से पूरी सड़क ही बह गई। रोड के धवस्त होने के कारण आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। इसके साथ ही मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रोड बाधित हो गई है। सड़क को खोलने का काम किया जा रहा है।